हार्ट अटैक और हाई बीपी का खतरा होगा कम, डाइट में शामिल करें नाइट्रेट से भरपूर ये 10 सब्जियां
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के कारण हार्ट डिजीज का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में नाइट्रेट से भरपूर सब्जियों को डाइट में शामिल करना दिल की सेहत को मजबूत बनाने में मददगार हो सकता है।
नाइट्रेट शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। यह ब्लड वेसल्स को डायलेट करता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हार्ट पर दबाव कम पड़ता है। साथ ही, यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है, आर्टरीज में जमे फैट को कम करने और मांसपेशियों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में भी मदद करता है।
नाइट्रेट से भरपूर सब्जियां
- पालक: आयरन और विटामिन्स के साथ यह नाइट्रेट का बेहतरीन स्रोत है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।
- चुकंदर: इसका जूस नाइट्रेट से भरपूर होता है, स्टैमिना बढ़ाता है और हार्ट की कार्यक्षमता सुधारता है।
- सलाद पत्ता: रोजाना सलाद में शामिल करने से हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है।
- मेथी के पत्ते: फाइबर और मिनरल्स से भरपूर, यह हार्ट के साथ शुगर कंट्रोल में भी मददगार है।
- बथुआ: सर्दियों की यह सब्जी ब्लड को साफ रखने और दिल को हेल्दी बनाए रखने में सहायक है।
- सरसों का साग: विटामिन-के और नाइट्रेट से भरपूर, यह ब्लड क्लॉटिंग को नियंत्रित करता है।
- मूली और उसके पत्ते: ब्लड फ्लो सुधारते हैं और आर्टरीज को लचीला बनाते हैं।
- अजवाइन के पत्ते: एंटीऑक्सीडेंट के साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।
- शलगम: शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ाकर हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है।
- गोभी: फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के साथ आर्टरीज में जमा फैट कम करने में मदद करती है।
इन सब्जियों को नियमित रूप से डाइट में शामिल कर आप दिल की सेहत को बेहतर बना सकते हैं और हार्ट डिजीज के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
Comments are closed.