इंडिया रेटिंग्स ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ अनुमान, अब 7% बढ़त का अनुमान
इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7% कर दिया है। यह जुलाई 2025 में जारी 6.3% के अनुमान से 70 बेसिस प्वाइंट अधिक है। एजेंसी ने कहा कि व्यापार पर अमेरिकी शुल्क बढ़ोतरी का असर उम्मीद से कम रहने के कारण GDP अनुमान में सुधार किया गया है।
आरबीआई भी चालू वित्त वर्ष के लिए GDP वृद्धि दर 6.8% रहने का अनुमान जता चुका है, जो 2024-25 के 6.5% से अधिक है।
पहली तिमाही (अप्रैल–जून) में GDP वृद्धि 7.8% रही, जो पिछले पांच तिमाहियों में सबसे तेज थी। दूसरी तिमाही के आधिकारिक आंकड़े 28 नवंबर को जारी होंगे।
अर्थव्यवस्था को मिली कुछ राहत
इंडिया रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री देवेंद्र कुमार पंत ने कहा कि जुलाई के बाद से अर्थव्यवस्था के लिए कई सकारात्मक संकेत मिले हैं—जिनमें महंगाई में तेजी से कमी और GST दरों का तर्कसंगतीकरण शामिल है।
उन्होंने GDP अनुमान बढ़ोतरी की दो प्रमुख वजहें बताईं:
-
जून तिमाही में उम्मीद से ज्यादा मजबूत वृद्धि,
-
अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी का वैश्विक व्यापार पर अपेक्षाकृत कम प्रभाव।
हालांकि, एजेंसी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की वृद्धि पर कुछ जोखिम अभी भी बने हुए हैं।
S&P ग्लोबल का अनुमान
इससे पहले S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने 2025-26 में भारत की आर्थिक वृद्धि 6.5% और 2026-27 में 6.7% रहने का अनुमान दिया था।
एजेंसी के अनुसार, सरकार के बड़े फैसले—जैसे GST दरों में कटौती और मौद्रिक नीति में ढील—उपभोग बढ़ाकर वृद्धि को समर्थन देंगे।
Comments are closed.