किसी भी कपल के रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव के साथ-साथ फिजिकल रिलेशन भी अहम भूमिका निभाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक शारीरिक संबंध न बनने से खासकर महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
हालांकि, इंटिमेसी के बाद की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां महिलाओं की सेक्शुअल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं और संक्रमण (Infection) का खतरा बढ़ा सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं फिजिकल रिलेशन के बाद कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।
राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शिखा भारती बता रही हैं कि इंटिमेसी के बाद महिलाओं को क्या करना चाहिए ताकि वे संक्रमण से बच सकें और उनकी प्राइवेट हेल्थ बनी रहे:
डॉ. शिखा बताती हैं कि संबंध बनाने के बाद यूरिन पास करना जरूरी होता है, क्योंकि इससे यूरिन ट्रैक में पहुंचे बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। इससे यूटीआई (UTI) का खतरा कम हो जाता है।
इंटिमेसी के बाद पानी पीना ना भूलें। पानी शरीर को हाइड्रेट करता है और यूरिन की मात्रा बढ़ाता है, जिससे बैक्टीरिया बाहर निकलते हैं और संक्रमण की संभावना घटती है।
संबंध के बाद वजाइना को हल्के गुनगुने पानी से धोएं, लेकिन किसी भी तरह के साबुन या वजाइनल वॉश से बचें। इससे वजाइना का प्राकृतिक pH बैलेंस बिगड़ सकता है, जो संक्रमण को न्योता देता है। साफ और सॉफ्ट टॉवल से पोंछना पर्याप्त है।
इंटिमेसी के बाद अंडरगारमेंट्स जरूर बदलें। बेहतर होगा कि आप साफ, कॉटन की पैंटी पहनें जिससे त्वचा को सांस मिले और बैक्टीरियल ग्रोथ न हो।
शारीरिक संबंध के बाद थोड़ा आराम करना जरूरी है, ताकि शरीर और मन दोनों को शांति मिले। यदि किसी महिला को जलन, खुजली, दर्द, या अजीब तरह का डिस्चार्ज महसूस हो, तो उसे नजरअंदाज न करें। ये संक्रमण के संकेत हो सकते हैं।
शारीरिक संबंध के बाद की गई सही देखभाल न सिर्फ आपकी सेक्सुअल हेल्थ को बेहतर बनाती है, बल्कि आपको कई संक्रमणों से भी बचा सकती है। इन आसान लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखकर महिलाएं खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकती हैं।
Comments are closed.