हर महीने पेनकिलर की जरूरत? ये 6 आसान उपाय देंगे Period Pain से राहत

3

पीरियड के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द या मरोड़ होना सामान्य है। लेकिन जब दर्द ज्यादा बढ़ जाए और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित करने लगे, तो बार-बार दवाएं लेना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में नेचुरल तरीकों से पीरियड पेन को कम करना बेहतर विकल्प है।

1. गर्म सिकाई

सदियों से अपनाया जाने वाला यह तरीका बहुत असरदार है। गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड पेट पर रखने से मांसपेशियों को आराम मिलता है, ब्लड फ्लो बेहतर होता है और दर्द कम होता है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है और इसे करना बहुत आसान है।

2. अदरक की चाय

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री और दर्द निवारक (analgesic) गुण पाए जाते हैं। ईरान में की गई पांच स्टडीज में पाया गया कि पीरियड पेन में अदरक काफी राहत देता है। इसे आप चाय में डालकर या खाने में इस्तेमाल कर सकती हैं।

3. योग और हल्की एक्टिविटी

हल्की एक्सरसाइज या योग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, सूजन कम होती है और मांसपेशियों का खिंचाव कम होता है।
कुछ असरदार योग पोज हैं:

  • बालासन (Child Pose)

  • मार्जरासन-बिटिलासन (Cat-Cow Pose)

4. खुशबू से आराम

लेवेंडर और रोज के एसेंशियल ऑयल भी दर्द कम करने में मददगार हैं। आप इनकी खुशबू ले सकती हैं या पेट के निचले हिस्से पर मालिश कर सकती हैं। इससे मांसपेशियों का खिंचाव कम होता है और तुरंत आराम मिलता है।

5. मैग्नीशियम से भरपूर डाइट और हाइड्रेशन

मैग्नीशियम मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करता है। इसके अच्छे स्रोत हैं:

  • हरी पत्तेदार सब्जियां

  • नट्स और सीड्स

साथ ही पर्याप्त पानी पीना और हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है। डिहाइड्रेशन से मसल्स सख्त हो जाते हैं और दर्द बढ़ सकता है। सौंफ वाली चाय ब्लोटिंग कम करने में मदद करती है और पानी पीने से पेट में आराम मिलता है।

Comments are closed.