‘कांग्रेस और विकास का 36 का आंकड़ा है…’ छत्तीसगढ़ के कांकेर में विजय संकल्प महारैली में बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ में कांकेर में विजय संकल्प महारैली कर रहे हैं. इस चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कांकेर की जनता से कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का विकास से 36 का आंकड़ा है.
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पिछड़ों को आगे करना है, छत्तीसगढ़ को आगे करना है. जब तक दिल्ली में कांग्रेस की सरकार रही, भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार से दुश्मनी निकालती रही.
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भाजपा का संकल्प है कि छत्तीसगढ़िया पहचान को सशक्त करने है. हर गरीब आदिवासी-पिछड़े के हितों की रक्षा का है. छत्तीसगढ़ को देश के टॉप राज्यों में लाने का है. जिन आदिवासियों के पास घर नहीं है यह मोदी की गारंटी है सबको पक्का घर मिलेगा.”
Comments are closed.