“सिने काइंड अवॉर्ड 2025 की घोषणा: दिल्ली में FFI–PFA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस”

7

कल, 13 नवंबर को, दिल्ली के द पार्क होटल में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) और पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

इस अवसर पर FFI के अध्यक्ष फिरदौसुल हसन और PFA की अध्यक्षा श्रीमती मेनका संजय गांधी ने आगामी “सिने काइंड अवॉर्ड” के बारे में मीडिया को संबोधित किया, जो 20 दिसंबर 2025 को कोलकाता में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए ऐसे 10 फिल्मकारों और अन्य पेशेवरों का चयन किया जाएगा जिन्होंने जानवरों की संवेदनाओं को समझते हुए उनके कल्याण के लिए वर्षों से उल्लेखनीय कार्य किया है।

कार्यक्रम के दौरान मारवाह स्टूडियोज द्वारा सिने काइंड विषय पर 4 मिनट 30 सेकंड की एक विशेष फिल्म भी प्रदर्शित की गई। यह फिल्म सुशील भारतीके निर्देशन में, और एएएफटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति माननीय संदीप मारवाह जी के सानिध्य में बनाया गया है।। इस फिल्म में सिने काइंड अवॉर्ड की भावना और उससे जुड़ी सोच को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

Comments are closed.