बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव का वादा — “14 जनवरी को महिलाओं के खातों में भेजेंगे ₹30,000”

6

चुनाव से ठीक दो दिन पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़े चुनावी वादों की बौछार कर दी — खास तौर पर महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और किसानों को ध्यान में रखकर।

महिलाओं के लिए ‘माई बहिन योजना’

तेजस्वी ने घोषणा की कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को एक साल की पूरी राशि ₹30,000 एकमुश्त सीधे खाते में भेजी जाएगी।
उन्होंने कहा,

“सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार माता-बहनों के खाते में एक साल का पूरा पैसा डाल देगी।”

सरकारी कर्मचारियों के लिए पोस्टिंग नियम में बदलाव

तेजस्वी ने वादा किया कि सरकारी कर्मचारियों की पोस्टिंग अपने गृह जिले से अधिकतम 70 किमी के दायरे में की जाएगी, ताकि उन्हें परिवार से दूर रहने की मजबूरी न हो।

किसानों को मुफ्त सिंचाई बिजली

तेजस्वी ने कहा कि फिलहाल किसानों से सिंचाई के लिए 55 पैसे प्रति यूनिट बिजली चार्ज की जाती है, लेकिन उनकी सरकार आने पर

“सिंचाई के लिए बिजली पूरी तरह मुफ्त होगी। खर्च सरकार उठाएगी।”

ग्रामीण अर्थव्यवस्था और समर्थन मूल्य पर वादा

  • राज्य के 8463 पैक्स को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा

  • धान और गेहूं जैसी फसलों के MSP में अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया जाएगा

तेजस्वी ने कहा,

“अब बदलाव का समय है।”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घोषणाएं चुनाव के अंतिम दौर में महिला मतदाताओं और सरकारी कर्मचारियों को साधने की रणनीति हैं, जो नतीजों पर असर डाल सकती हैं।

Comments are closed.