कुलगाम में मुठभेड़ जारी: दो से तीन आतंकी घेरे में, सुरक्षाबलों ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवान मौके पर डटे हुए हैं और दोनों ओर से भारी गोलीबारी हो रही है।
बताया जा रहा है कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान छिपे आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो से तीन आतंकी इलाके में घिरे हुए हैं और उन्हें ढेर करने के लिए ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले श्रीनगर में ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था, जिनमें पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा भी शामिल था। कुलगाम में चल रही यह मुठभेड़ घाटी में जारी आतंक विरोधी अभियानों की अगली कड़ी मानी जा रही है।
Comments are closed.