हॉलीवुड की सबसे कमाऊ एक्टर के पास नहीं है एक भी सोलो हिट, फिर भी सबसे टॉप पर हैं स्कारलेट जोहानसन
किसी सितारे का स्टारडम तय करना हमेशा से एक जटिल विषय रहा है। आमतौर पर सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट और नेट वर्थ को इस पैमाने के तौर पर देखा जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जो भले ही अपने करियर में एक भी सोलो हिट फिल्म न दे पाई हों, फिर भी दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्टर बन चुकी हैं — और वो हैं स्कारलेट जोहानसन।
ना सलमान, ना शाहरुख, ना टॉम क्रूज़… नंबर 1 पर स्कारलेट जोहानसन
40 वर्षीय स्कारलेट जोहानसन ने अब तक अपने करियर में 52 फिल्मों में अभिनय किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ज़्यादातर फिल्मों में को-लीड के तौर पर काम किया है। बावजूद इसके, उनकी फिल्मों ने अब तक $15 बिलियन (लगभग ₹1.25 लाख करोड़) से ज्यादा का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
किन्हें पछाड़ा?
स्कारलेट ने अपने मार्वल यूनिवर्स के ही साथी सैमुअल एल. जैक्सन को भी पीछे छोड़ दिया है। जैक्सन की 66 लीड रोल वाली फिल्मों ने करीब $14.8 बिलियन की कमाई की है।
तीसरे नंबर पर हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर, जिनकी 65 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन $14.3 बिलियन है।
किस फिल्म से हुई स्कारलेट जोहानसन की ‘चांदी’?
स्कारलेट की टॉप कमाई करने वाली फिल्में ज़्यादातर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) से हैं — जिनमें Avengers फ्रेंचाइज़ की चार फिल्में भी शामिल हैं। इन सात MCU फिल्मों ने ही मिलकर लगभग $7 बिलियन का बिज़नेस किया है।
इसके अलावा, Jurassic World: Rebirth जैसी ब्लॉकबस्टर ने भी उनकी कुल कमाई को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
फिर भी एक भी सोलो हिट नहीं!
ये हैरानी की बात है कि स्कारलेट जोहानसन के पास एक भी बड़ी सोलो हिट फिल्म नहीं है। उनकी पहचान ज्यादातर मल्टीस्टारर फ्रेंचाइज़ फिल्मों में दमदार किरदारों से बनी है।
भारत में कौन है सबसे करीब?
भारतीय परिप्रेक्ष्य में बात करें तो प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान ऐसे दो नाम हैं जो $1 बिलियन से ज्यादा कमाने वाली इंटरनेशनल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। हालांकि स्कारलेट जैसी कमाई के आंकड़े अब भी दूर हैं।
Comments are closed.