यूपीआई में बड़ा अपडेट: UPI 3.0 की लॉन्च डेट और नए फीचर्स

1

यूपीआई को संचालित करने वाली संस्था एनपीसीआई (NPCI) जल्द ही बड़ा बदलाव लाने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनपीसीआई UPI 3.0 लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका मकसद यूजर्स को और बेहतर अनुभव देना है।

UPI 3.0 से क्या बदलेगा?

  • IoT (Internet of Things) के जरिए आपके घर के स्मार्ट डिवाइस पेमेंट के लिए सक्षम हो जाएंगे। यानी स्मार्टफोन के बिना भी लेन-देन संभव होगा।

  • इसमें UPI Autopay और UPI Circle जैसे नए विकल्प मिलेंगे।

  • टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गाड़ी और स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस भी आपकी गैर-मौजूदगी में पेमेंट कर सकेंगे।

  • यूजर्स स्मार्ट डिवाइस पर होने वाली ट्रांजैक्शन्स के लिए लिमिट सेट कर पाएंगे ताकि किसी तरह के दुरुपयोग से बचा जा सके।

कब होगा लॉन्च?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, UPI 3.0 की घोषणा अक्टूबर 2025 में Global Fintech Fest के दौरान हो सकती है। हालांकि, एनपीसीआई की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Comments are closed.