फेक निकला ‘टॉक्सिक’ एक्ट्रेस का वायरल बिकिनी वीडियो, साइबर सेल पहुंचीं रुक्मिणी वसंत, जताया गुस्सा

5

रुक्मिणी वसंत इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक कथित बोल्ड बिकिनी वीडियो तेजी से फैल रहा था, जिसमें वह हरे रंग की बिकिनी में स्विमिंग पूल में उतरती दिखाई दे रही थीं। हालांकि अब अभिनेत्री ने खुद सामने आकर साफ कर दिया है कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी और AI से बनाया गया डीपफेक है।

डीपफेक वीडियो पर एक्शन, साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज

रुक्मिणी ने इस मामले में साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उन्हें जांच एजेंसियों पर भरोसा है और मामले की उचित जांच की जाएगी।

रुक्मिणी ने कहा, “हमने शिकायत दर्ज कर दी है। मुझे पूरा भरोसा है कि साइबर क्राइम विभाग इस मामले को देखेगा। यह सिर्फ अभिनेत्रियों के साथ नहीं होता, कई लड़कियां और महिलाएं भी ऐसी चीजों का सामना करती हैं। यह गलत है और ऐसा नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि AI तकनीक के कई सकारात्मक उपयोग हैं, लेकिन उसका गलत इस्तेमाल गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। उनके मुताबिक, लोगों को समझना चाहिए कि ऐसी हरकतें किसी की प्रतिष्ठा और मानसिक शांति पर असर डाल सकती हैं।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में इंटरनेट पर रुक्मिणी की कथित AI-जनरेटेड तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे थे। इन क्लिप्स में उन्हें पूल के किनारे ग्लैमरस अंदाज में दिखाया गया था, जिसके बाद कई लोग इसे किसी नए प्रोजेक्ट या लुक से जोड़ने लगे थे।

रुक्मिणी को अब तक अधिकतर सरल और गंभीर किरदारों में देखा गया है। ऐसे में उनका कथित वायरल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। अब अभिनेत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि वीडियो असली नहीं था।

इससे पहले, India Today South Conclave 2025 में रुक्मिणी ने कहा था कि वह खुद को किसी एक तरह की भूमिकाओं तक सीमित नहीं रखना चाहतीं और ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं जो सीधे दर्शकों से जुड़ें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रुक्मिणी जल्द Toxic में Yash के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह Dragon में Jr NTR के साथ भी स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.