भारत की बड़ी छलांग: शुभांशु शुक्ला ने ISS के लिए भरी उड़ान, देखें लॉन्च का लाइव वीडियो
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज दोपहर 12:01 बजे Axiom-4 मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो गए। वह स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में अपने तीन सहयोगियों के साथ अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुए।
करीब 28 घंटे की यात्रा के बाद शुभांशु और उनकी टीम 26 जून की शाम लगभग 4:30 बजे (IST) ISS में डॉक करेंगे। शुक्ला, जो इस मिशन के पायलट की भूमिका में हैं, अंतरिक्ष में 14 दिन बिताकर विभिन्न वैज्ञानिक, शैक्षणिक और वाणिज्यिक प्रयोग करेंगे।
Axiom-4 मिशन के तहत भारत के इसरो से जुड़े शुभांशु के साथ पोलैंड के स्लावोश उज्नान्स्की-विस्निवेस्की और हंगरी के तिबोर कपु भी अंतरिक्ष यात्रा पर हैं। मिशन का नेतृत्व पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन कर रही हैं।
यह मिशन छह बार टल चुका था—कभी मौसम खराबी, कभी रॉकेट लीक और हाल ही में रूसी Zvezda मॉड्यूल में तकनीकी गड़बड़ी के चलते। अब नासा और रोस्कोस्मोस की समीक्षा के बाद इसे हरी झंडी दी गई।
मिशन को लेकर ISRO और भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे अंतरिक्ष अनुसंधान में देश की भूमिका और मजबूत होगी।
Comments are closed.