गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर गद्दारी का आरोप, रोहित गोदारा ने लगाया बड़ा दावा
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर अब गद्दारी का गंभीर आरोप लगा है। दुबई में बैठे रोहित गोदारा ने दावा किया है कि लॉरेंस अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क में है और भारत की खुफिया जानकारियां बाहर भेज रहा है। गोदारा के अनुसार, यह कदम लॉरेंस ने अपने भाई अनमोल बिश्नोई की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया।
ध्यान रहे कि अब लॉरेंस, रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ अलग-अलग राह पर हैं। गोदारा ने गोल्डी के साथ हाथ मिला रखा है, जबकि अनमोल विदेश में छिपा हुआ बताया जाता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वे मामले की पूरी जांच करेंगे, लेकिन यह आरोप आपसी गैंग प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा भी हो सकता है।
रोहित गोदारा ने फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा?
गोदारा ने लॉरेंस पर आरोप लगाते हुए लिखा कि वह अमेरिका की मदद से अपने भाई अनमोल की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है और देश की संवेदनशील जानकारियों को साझा कर रहा है। उन्होंने कहा कि लॉरेंस सलमान खान के नाम का फेम लेता रहता है और गद्दारी कर रहा है।
गोदारा ने आगे लिखा कि लॉरेंस गद्दार और “कुत्ता” है और उनके साथ उसकी कोई फोटो या नाम न जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि लॉरेंस द्वारा जिन गैंगस्टर नामों का उल्लेख किया जाता है, वे सभी उनके वास्तविक साथियों के खिलाफ हैं।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
Comments are closed.