खाने के पैकेट पर लगे रंगीन निशानों का मतलब: अब सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत भी देखें
भारत में खाने की पसंद जितनी विविध है, उतनी ही जरूरी हो गई है खाने-पीने की चीजों को समझदारी से चुनने की। कोई पूरी तरह शाकाहारी है, कोई मांसाहारी, कुछ लोग सिर्फ अंडा खाते हैं, और अब कई लोग पूरी तरह विगन (Vegan) हो चुके हैं — यानी न दूध, न घी, न अंडा, सिर्फ प्लांट-बेस्ड डाइट।
इसीलिए, यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि हम जो खाते हैं, उसमें क्या है। खाने-पीने के प्रोडक्ट्स के पैकेट पर बने छोटे-छोटे रंगीन निशान इसी काम के लिए होते हैं। ये कोई सजावटी डिज़ाइन नहीं, बल्कि आपकी सेहत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं।
🟢 हरा निशान – शुद्ध शाकाहारी
अगर पैकेट पर हरा निशान है, तो इसका मतलब है कि उस प्रोडक्ट में कोई भी जानवरों से प्राप्त चीज (जैसे मांस, मछली, अंडा आदि) नहीं है। ये पूरी तरह शाकाहारी है।
🔴 लाल निशान – मांसाहारी
लाल निशान यह दर्शाता है कि प्रोडक्ट में मांस या अन्य नॉन-वेजिटेरियन सामग्री शामिल है। शाकाहारी लोगों को ऐसे प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए।
🟡 पीला निशान – अंडा मौजूद है
अगर आप अंडा नहीं खाते, तो यह निशान आपके लिए खास है। पीला निशान बताता है कि प्रोडक्ट में अंडा मिला हुआ है, भले ही वह बाकी चीजों में शाकाहारी हो।
🔵 नीला निशान – दवा संबंधी प्रोडक्ट
नीला निशान बताता है कि यह दवा से संबंधित प्रोडक्ट है। इसे किसी विशेष स्वास्थ्य स्थिति के लिए लिया जाता है, और डॉक्टर की सलाह के बिना इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।
⚫ काला निशान – हाई-रिस्क फूड प्रोडक्ट
काला निशान सबसे चेतावनी देने वाला संकेत है। यह बताता है कि उस प्रोडक्ट में अत्यधिक मात्रा में केमिकल्स, जैसे प्रिज़रवेटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर्स हो सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इनका अधिक सेवन आपके पाचन तंत्र, लिवर और किडनी पर बुरा असर डाल सकता है। लंबे समय तक इनका उपयोग करने से क्रॉनिक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।
✅ क्या करना चाहिए?
-
फूड पैकेट खरीदते समय हमेशा रंगीन निशानों पर ध्यान दें।
-
बच्चों को दिए जाने वाले स्नैक्स, चिप्स, कैंडी आदि में अगर काला निशान हो, तो नियमित रूप से देने से बचें।
-
काले निशान वाले उत्पादों का उपयोग बहुत सीमित करें या पूरी तरह टालें।
-
सिर्फ स्वाद या ब्रांड देखकर नहीं, बल्कि प्रोडक्ट की जानकारी पढ़कर खरीदारी करें।
Comments are closed.