झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला: देखें किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी

2

झारखंड सरकार ने राज्य में व्यापक स्तर पर IAS अधिकारियों का तबादला किया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। यहां देखें किस अधिकारी को कौन-सी नई जिम्मेदारी मिली है:

  • अमिताभ कौशल – उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का अतिरिक्त प्रभार

  • राजेश कुमार शर्मा – नागरिक सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

  • अरवा राजकमल – खान आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

  • राजेश्वरी बी – निदेशक, पंचायती राज

  • शशि प्रकाश झा – अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन

  • आदित्य कुमार आनंद – निदेशक, पशुपालन

  • जीशान कमर – निदेशक, गव्य विकास एवं प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद (अतिरिक्त प्रभार)

  • मृत्युंजय कुमार बर्णवाल – मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य जल छाजन मिशन (अतिरिक्त प्रभार)

  • किरण कुमारी – मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, तेजस्विनी परियोजना (अतिरिक्त प्रभार)

  • अजय कुमार सिंह – अपर सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग; साथ ही निदेशक, डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान (अतिरिक्त प्रभार)

  • नैंसी सहाय – निदेशक, नगरीय प्रशासन, नगर विकास एवं आवास विभाग

  • सुशांत गौरव – नगर आयुक्त, रांची नगर निगम; साथ ही उपाध्यक्ष, रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (अतिरिक्त प्रभार)

  • कुलदीप चौधरी – आदिवासी कल्याण आयुक्त

  • भोर सिंह यादव – निदेशक, कृषि विभाग

  • वरुण रंजन – प्रबंध निदेशक, झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (अतिरिक्त प्रभार)

  • मनोज कुमार रंजन – निदेशक, प्राथमिक शिक्षा

  • सुधीर बाड़ा – निदेशक, उच्च शिक्षा

  • संदीप कुमार – सचिव, झारखंड लोक सेवा आयोग

  • राज कुमार गुप्ता – अपर सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग

  • माधवी मिश्रा – निदेशक, उद्यान विभाग

  • गरिमा सिंह – प्रबंध निदेशक, झार क्राफ्ट

  • हिमांशु मोहन – संयुक्त सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग

इस तबादले में न सिर्फ विभागीय जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है, बल्कि कई अधिकारियों को एक से अधिक महत्वपूर्ण प्रभार भी सौंपे गए हैं।

Comments are closed.