सबके बॉस हम हैं’: टैरिफ वार के बीच राजनाथ सिंह का ट्रंप पर परोक्ष वार

8

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मध्य प्रदेश के रायसेन दौरे के दौरान दशहरा मैदान में देश की पहली रेल और मेट्रो कोच निर्माण इकाई — ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण केंद्र — का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा।

राजनाथ सिंह ने कहा, “कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं। भारत की तेज विकास दर उन्हें रास नहीं आ रही। वे चाहते हैं कि भारतीयों के हाथों बनी वस्तुएं महंगी हो जाएं ताकि दुनिया उन्हें न खरीदे। लेकिन मैं विश्वास के साथ कहता हूं, अब कोई ताकत भारत को एक बड़ी वैश्विक शक्ति बनने से नहीं रोक सकती।”

रक्षा क्षेत्र की प्रगति का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि भारत अब 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की रक्षा वस्तुओं का निर्यात कर रहा है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। “यही है नए भारत की ताकत और नया रक्षा क्षेत्र,” उन्होंने कहा।

Comments are closed.