पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी होगी, लेकिन इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की किस्त सीधे ट्रांसफर करेंगे।
24 फरवरी 2019 को शुरू हुई इस केंद्रीय योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को 6,000 रुपये सालाना (तीन किश्तों में) दिए जाते हैं। अब तक देशभर में 11 करोड़ से अधिक किसानों को 20 किस्तों के माध्यम से 3.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।
किसानों के खाते में क्यों रुक सकती है किस्त?
केंद्र सरकार ने अगले चरण की किस्त जारी होने से पहले e-KYC और सत्यापन प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए कई डिजिटल अपग्रेड किए हैं। 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी, जिसके तहत 9.7 करोड़ किसानों को कुल 20,500 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ था।
हालाँकि, 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी तो होगी, लेकिन कुछ किसानों के खातों में पैसा नहीं आएगा:
इन किसानों को 19 नवंबर को पैसा नहीं मिलेगा
1. जिन किसानों की e-KYC लंबित है
यदि आपका e-KYC पूरा नहीं है, तो आपकी किस्त रोक दी जाएगी।
➡ तुरंत पोर्टल या CSC केंद्र पर जाकर e-KYC पूरी कराएँ।
2. जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है
अगर बैंक–आधार लिंकिंग पूरी नहीं है, तो भुगतान फेल हो जाएगा।
इन 4 राज्यों के किसानों को 21वीं किस्त पहले ही मिल चुकी है
इन राज्यों के किसानों को किस्त पहले ही जारी कर दी गई है, इसलिए 19 नवंबर को उनके खाते में पैसे नहीं आएंगे:
-
पंजाब
-
हिमाचल प्रदेश
-
जम्मू और कश्मीर
-
उत्तराखंड
PM Kisan Yojana के लिए पात्रता
योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को:
-
अपनी भूमि का विवरण पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज कराना होगा।
-
अपना बैंक खाता आधार से लिंक कराना होगा।
-
ग्राम-स्तरीय सत्यापन पूरा होना चाहिए।
PM Kisan की e-KYC ऐसे करें
सरकार ने e-KYC पूरी करने के लिए तीन विकल्प उपलब्ध कराए हैं:
-
OTP आधारित e-KYC
-
बायोमेट्रिक e-KYC (CSC केंद्र पर उपलब्ध)
-
फेस ऑथेंटिकेशन आधारित e-KYC
लाभार्थी (Beneficiary) Status कैसे चेक करें?
-
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
-
“Beneficiary Status” पेज खोलें
-
आधार नंबर या बैंक खाता संख्या दर्ज करें
-
“Get Data” पर क्लिक करें
-
अपनी किस्त और भुगतान स्थिति देखें
Comments are closed.