Independence Day 2025: लाल किले से पीएम मोदी का अब तक का सबसे लंबा भाषण, इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड टूटा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। यह उनका 12वां लगातार भाषण था, जो 103 मिनट का रहा — लाल किले से किसी भी प्रधानमंत्री का अब तक का सबसे लंबा भाषण। इससे पहले 2024 में उन्होंने 98 मिनट का भाषण दिया था।
इस मौके पर उन्होंने इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। लगातार सबसे अधिक बार स्वतंत्रता दिवस भाषण देने के मामले में मोदी अब 12 भाषणों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने लगातार 17 बार भाषण दिए थे।
राष्ट्रीय ध्वज फहराने की संख्या में मोदी तीसरे स्थान पर हैं — नेहरू (17 बार) और इंदिरा गांधी (16 बार) के बाद।
Comments are closed.