‘कनपटी पर कट्टा’, ‘धमाके’ और ‘पाकिस्तान’ — बिहार में पीएम मोदी का RJD-कांग्रेस पर तीखा वार

5

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब ज्यादा समय शेष नहीं है और राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। सभी दलों के बड़े नेता प्रचार में जुटे हैं और मतदाताओं को लुभाने की कोशिशें तेज़ हो चुकी हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार में आर और नवादा में जनसभाएं कीं, जहाँ उन्होंने राजद-कांग्रेस महागठबंधन पर तीखा हमला बोला।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर “राजनीतिक गुंडागर्दी” का आरोप लगाते हुए दावा किया कि राजद ने बंदूक की नोक पर कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद छीन लिया। उन्होंने कहा, “आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कराया। बिहार के बंद कमरों में सत्ता का खेल चल रहा है।”

मोदी ने तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि राजद का नेता मुख्यमंत्री बने, लेकिन राजद ने जबरन फैसला करवाया। उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोगों ने तालियों से प्रतिक्रिया दी।

“चुनाव के बाद एक-दूसरे का सर फोड़ देंगे”

पीएम ने आरोप लगाया कि राजद और कांग्रेस आंतरिक कलह से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और राजद में घमासान मचा है। हालात ऐसे हैं कि चुनाव के बाद ये एक-दूसरे का सर फोड़ देंगे।”

उन्होंने राजद नेता को ‘जंगलराज का युवराज’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने उन्हें “पैदल” कर दिया। साथ ही याद दिलाया कि राजद ने बदले की कार्रवाई करते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ ही अपना उम्मीदवार उतार दिया है।

पाकिस्तान संदर्भ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “धमाके पाकिस्तान में होते थे, लेकिन नींद कांग्रेस के शाही परिवार की उड़ जाती थी।

Comments are closed.