UNSC में पाकिस्तान की किरकिरी: एआई पर भाषण देते हुए रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बार-बार अटके

4

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान की एक बार फिर फज़ीहत हुई। एआई इनोवेशन डायलॉग के दौरान रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ कई बार शब्दों का गलत उच्चारण करते सुने गए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उनका भाषण संदेश से ज्यादा गलतियों की वजह से चर्चा में आ गया।

बार-बार अटके, गलत बोले शब्द

आसिफ ने अपने भाषण में breathtaking, reshaping our world और space जैसे शब्दों का गलत उच्चारण किया। यहां तक कि risk को उन्होंने बार-बार riks बोला। उनकी ये गलतियां कैमरे में कैद हो गईं और सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली

एएनआई ने उनका वीडियो क्लिप पोस्ट किया, जिस पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर ने इन्हें हिला दिया है।” दूसरे ने तंज कसा, “एक वाक्य भी ठीक से नहीं बोल सकते, कहना क्या चाहते हो?” वहीं कुछ यूजर्स ने चुटकी ली कि एआई पर भाषण देने वाले मंत्री को खुद यह नहीं पता कि वे क्या बोल रहे हैं।

एआई के खतरों पर जताई चिंता

ग़लतियों के बावजूद आसिफ आत्मविश्वास से एआई के जोखिमों पर बोलते रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि युद्ध में एआई का इस्तेमाल संघर्ष को और खतरनाक बना सकता है, कूटनीतिक विकल्पों को सीमित कर सकता है और वैश्विक शांति को खतरे में डाल सकता है।

Comments are closed.