ऑपरेशन सिंदूर: बेट‍ियों ने पाक‍िस्‍तान में जाकर बरपाया था कहर, सिंदूर पोछने वाले सैकड़ों आतंक‍ियों को मिट्टी में मिलाया

97

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान में ऐसा कहर बरपाया कि दुश्मन अब तक सदमे में है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस सर्जिकल स्ट्राइक में भारत की महिला पायलट्स ने भी हिस्सा लिया और भारत की बेट‍ियों का सिंदूर पोछने वाले सैकड़ों आतंक‍ियों को पाक‍िस्‍तान में मिट्टी में मिला द‍िया. इस ऑपरेशन में 200 से ज्यादा लोग मारे गए. इनमें 42 पाकिस्तानी सैनिक भी शामिल हैं.

सूत्रों के अनुसार, 7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया. इसमें सबसे ज्यादा नुकसान जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर मुख्यालय को हुआ, जहां भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मौलाना मसूद अजहर का परिवार भी मौजूद था. इस हमले में 170 से ज्यादा आतंकी मारे गए.

महिला पायलटों ने रचा इतिहास

9 और 10 मई को भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तान के कई एयरबेस जैसे सरगोधा, रहीम यार खान और नूर खान एयरबेस को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद बताया है क‍ि रहीम यार एयरबेस तो पूरी तरह से ICU में चला गया. ऑपरेशन सिंदूर की खास बात ये थी कि इसमें भारतीय महिला फाइटर पायलट्स भी शामिल थीं. उन्होंने लड़ाकू विमानों से लक्ष्य साधकर इतिहास रच दिया.

‘ऑपरेशन खत्म नहीं, बस रुका है’

रक्षा सूत्रों ने बताया कि भारत ने सभी लक्ष्यों को 100% सटीकता से निशाना बनाया, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. सिर्फ कुछ वक्त के लिए रोका गया है. पाकिस्तान को इस हमले से जबरदस्त बेइज्जती का सामना करना पड़ा है, इसलिए आशंका है कि वह पलटवार की कोशिश कर सकता है. भारत की सेनाओं को अलर्ट पर रखा गया है.

जब सिंदूर बारूद बन जाता है

22 मई को बिकानेर में पीएम मोदी ने इस ऑपरेशन पर भावनात्मक भाषण देते हुए कहा, “पहलगाम में गोलियां चलीं, लेकिन दर्द 140 करोड़ भारतीयों ने महसूस किया. जो खून बहाया गया था, उसका हर कतरा हमने हिसाब से चुकाया. मोदी ने कहा, “22 मिनट में हमने पाकिस्तान के 9 बड़े आतंकी ठिकानों को मिटा दिया. जब सिंदूर बारूद बन जाता है, तो अंजाम दुनिया देख चुकी है. उन्होंने कहा, जिन्होंने हमारा सिंदूर मिटाने की कोशिश की, उन्हें हमने मिट्टी में मिला दिया.

Comments are closed.