दिवाली से पहले बड़ा तोहफा: 22 सितंबर से काजू, बादाम और पिस्ता समेत कई चीजें होंगी सस्ती

6

केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले आम जनता के लिए बड़ी राहत दी है। 22 सितंबर 2025 से नई GST दरें लागू होंगी, जिससे रोजमर्रा की जरूरत की अधिकांश वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। खाने-पीने से लेकर शैंपू और घरेलू उपकरण तक पर अब कम कर लगेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को जीएसटी दरों में कटौती और स्लैब बदलाव की घोषणा की थी। इसके तहत लगभग 400 वस्तुओं पर GST घटाई गई है। अब ज्यादातर चीजें 5% और 18% स्लैब में आ गई हैं, और कई चीजों पर 0% GST लगेगा, जैसे जीवन और स्वास्थ्य बीमा।

काजू, बादाम और पिस्ता पर क्या असर होगा?
सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू और पिस्ता पर GST पहले 12% था, जो घटकर 5% हो गया है। इसका मतलब है कि 22 सितंबर से ये महंगे नहीं होंगे, बल्कि सस्ते मिलेंगे।

दूध, दही, पनीर और घी जैसी चीजों पर भी GST घटाई गई है। अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर (UHT) दूध अब GST फ्री है, जबकि मक्खन, पनीर और कंडेंस्ड मिल्क पर केवल 5% कर लगेगा। पैकेज्ड नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट और रेडी-टू-ईट स्नैक्स पर भी अब केवल 5% GST होगा।

इस बदलाव से नवरात्रि और दिवाली के दौरान काजू, बादाम और पिस्ता सहित कई चीजें सस्ते मिलेंगी और त्योहारों पर खर्च में राहत मिलेगी।

Comments are closed.