मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ FIR, आरएसएस की तालिबान से की थी तुलना

267

आरएसएस के खिलाफ कथित टिप्पणी के आरोप में मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा स्थानीय वकील संतोष दुबे की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जावेद अख्तर ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी।

सार्वजनिक मंचों या फिर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर काफी सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा वो अपने बयानबाजी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनका बयान उनके लिए गले की फांस बन गया है। आरएसएस की तुलना तालिबान से करने के मामले में मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एएनआई के मुताबिक, पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, स्थानीय अधिवक्ता संतोष दुबे की शिकायत पर मुलंद थाने में जावेद अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी के अनुसार, “भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.”

Comments are closed.