कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप: दीवार की दरार से हुई थी वीडियो रिकॉर्डिंग, पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

2

कोलकाता पुलिस ने साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में 25 जून को छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी और निलंबित टीएमसीपी नेता मनोजित मिश्रा समेत चार आरोपियों के खिलाफ अलीपुर अदालत में 658 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।

गिरफ्तारियां

घटना के अगले ही दिन मिश्रा को कॉलेज के छात्र प्रमित मुखर्जी और जैब अहमद के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कॉलेज के सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी को भी हिरासत में लिया गया।

चार्जशीट में क्या है?

  • पुलिस ने चार्जशीट में 80 गवाहों की गवाही शामिल की है।

  • डीएनए और फोरेंसिक रिपोर्ट जमा कर दी गई है।

  • डिजिटल साक्ष्य और फोरेंसिक जांच से तीन महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।

फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, मिश्रा का डीएनए पीड़िता के कपड़ों से मिले नमूनों से मेल खाता है। वहीं, आरोपियों के मोबाइल फोन से मिले फुटेज में घटना स्पष्ट रूप से दर्ज है, जो उनकी सीधी संलिप्तता साबित करता है।

CCTV और अन्य साक्ष्य

कॉलेज और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में भी पीड़िता को उसकी इच्छा के विरुद्ध गार्ड रूम में ले जाते आरोपियों को देखा गया है।

पीड़िता के आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि मिश्रा ने उसके विवाह प्रस्ताव को ठुकराने के बाद दुष्कर्म किया। अन्य दो छात्रों ने निगरानी रखी और वारदात को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया।

Comments are closed.