KhatuShyam Ji: निर्जला एकादशी पर मेला शुरू, वीआईपी दर्शन बंद, भक्तों को मिलेगी ये विशेष सुविधा
विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर में दो दिवसीय मासिक मेले की शुरुआत हो चुकी है. निर्जला एकादशी होने के कारण इस मेले की मेहता और भी अधिक बढ़ गई है.
आज बाबा के दरबार में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा सहित देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचेंगे. मेले की शुरुआत सुबह मंगला आरती से हुई इसके बाद श्रृंगार आरती में बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार किया गया. मंदिर खुलने के बाद से मंदिर परिसर की सभी 14 दर्शन लाइन पूरी भक्तों से भरी हुई है. मंदिर कमेटी और प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के भीड़ को कंट्रोल करने के लिए फाल्गुन लक्खी मेले जैसी व्यवस्थाएं की है. निर्जला एकादशी के विशेष अवसर पर मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है.
आपको बता दें कि भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए आज एकादशी पर बाबा श्याम का मंदिर 24 घंटे के लिए खुला रहेगा. आमतौर पर दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक खाटू श्याम जी मंदिर के पट बंद रहते हैं. लेकिन, एकादशी और दो दिवसीय मेले के कारण आज दिन में भी मंदिर बंद नहीं होगा. वहीं आज बाबा श्याम की श्रृंगार आरती के समय लाल गुलाबी केसरिया सफेद सहित विभिन्न रंगों के फूलों से सजाया गया है. संध्या आरती के समय भी आज बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार होगा. साथ ही बाबा को आज उनकी मनपसंद चीजों का भोग भी लगाया जाएगा.
पद यात्रियों के लिए नो व्हीकल जोन घोषित
निर्जला एकादशी पर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने रींगस से वाया लाखनी, लांपुवा व चौमू पुरोहितान होते हुए खाटूश्यामजी जाने वाले मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया है. आपको बता दें कि रींगस खाटूश्यामजी वाया लाखनी, लांपुवा व चौमू पुरोहितान मार्ग को 5 जून रात 12 बजे से 7 जून की दोपहर 12 बजे तक नो व्हीकल जोन घोषित किया है. इससे एकादशी के दिन बाबा श्याम भक्त अपने वाहनों को रींगस से एनएच-52 होते हुए मंढा मोड़ से खाटूश्यामजी ले जा सकते है. नो व्हीकल जोन की पालना के लिए तहसीलदार रींगस, पुलिस थाना प्रभारी, परिवहन निरीक्षक को निर्देश दिए हैं.
वीआईपी दर्शन व्यवस्था बंद रहेगी
निर्जला एकादशी और दो दिवसीय मासिक मेले में गर्मी का विशेष ध्यान रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. दर्शन मार्ग पर पीने के पानी, पानी का छिड़काव, कारपेट बिछाने व छाया की समुचित व्यवस्था की गई है. मेले के दौरान रींगस रोड को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है. मासिक मेले में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस, होमगार्ड्स और सिक्योरिटी गार्ड्स सहित कुल 1500 का जाब्ता तैनात रहेगा. इसके अलावा मासिक मेले के दौरान वीआईपी दर्शन की व्यवस्था पूर्णतया बंद रहेगी.
Comments are closed.