IPL 2025: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज, तोड़ा मलिंगा का रिकॉर्ड

155

जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रच दिया. अब यह दाएं हाथ का गेंदबाज आईपीएल में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी बन चुका है.

ये मुकाम हासिल करने के लिए बुमराह ने लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ा. बुमराह के नाम अब 174* विकेट हो चुके हैं, जबकि 2009 से 2019 के बीच मुंबई के लिए खेलने वाले लसिथ मलिंगा ने 170 विकेट लिए हैं. 27 अप्रैल की शाम लखनऊ सुपरजायंट्स के एडन मार्करम को आउट करते ही बुमराह आगे निकल गए.

MI के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज

174-जसप्रीत बुमराह
170-लसिथ मलिंगा
127-हरभजन सिंह
71-मिचेल मैक्लेगन
69-कायरन पोलार्ड
65-हार्दिक पंड्या

Comments are closed.