जैश कमांडर का कबूलनामा: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मसूद अजहर का परिवार चकनाचूर हुआ

2

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का असर: मसूद अजहर के परिवार की मौत कबूलते हुए जैश कमांडर ने माना भारतीय सेना ने बहावलपुर में मचाया कहर

पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को तबाह किए जाने के महीनों बाद, जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उसने माना है कि भारतीय सेना की कार्रवाई में बहावलपुर में संगठन प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के सदस्य मारे गए।

वीडियो में कश्मीरी कहता है, “आतंकवाद को गले लगाते हुए हमने दिल्ली, काबुल और कंधार तक जंग लड़ी। अपना सब कुछ कुर्बान करने के बाद 7 मई को मौलाना मसूद अजहर के परिवार को भारतीय सेना ने बहावलपुर में मार गिराया।”

बहावलपुर क्यों बना निशाना?

बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है। लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर स्थित जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह (उस्मान-ओ-अली परिसर) संगठन का मुख्यालय है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी मसूद अजहर लंबे समय से कश्मीर में जिहाद के नाम पर युवाओं को भड़काता रहा है। 2000 के दशक की शुरुआत से सक्रिय जैश ने भारत में कई आतंकी हमले किए हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तानी मीडिया में यह भी सामने आया था कि मसूद अजहर ने खुद बयान जारी कर स्वीकार किया था कि भारतीय कार्रवाई में उसके परिवार के 10 सदस्य मारे गए।

Comments are closed.