IPS रतनलाल डांगी पर SI की पत्नी ने यौन उत्पीड़न के आरोप, डांगी का दावा: ब्लैकमेल किया जा रहा है

5

छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ IPS अधिकारी और वर्तमान में IG रैंक पर पदस्थ रतनलाल डांगी पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि डांगी बीते सात वर्षों से उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। शिकायत के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता का आरोप: सात साल से शोषण, धमकियों के जरिए दबाव

पीड़िता ने अपने पत्र में लिखा है कि सरगुजा में IG रहते हुए डांगी ने उसका उत्पीड़न शुरू किया, जो बिलासपुर में पदस्थ होने के बाद और बढ़ गया। महिला ने दावा किया कि जब उसने संबंध खत्म करने की कोशिश की, तो डांगी ने धमकियों और दबाव के जरिए उसे मजबूर किया।

उसका आरोप है कि डांगी अपनी पत्नी की अनुपस्थिति में उसे सरकारी बंगले पर बुलाते थे और आपत्तिजनक हरकतें करते थे। चंदखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में तबादला होने के बाद भी उन्होंने वीडियो कॉल्स के माध्यम से परेशान करना जारी रखा।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि डांगी सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक कई बार वीडियो कॉल पर रहने का दबाव डालते थे और विरोध करने पर धमकी देते थे कि “अगर विरोध किया तो तुम्हारे पति का नक्सल क्षेत्र में तबादला कर दूंगा।”

IPS डांगी का जवाब: ‘झूठे आरोप, महिला कर रही ब्लैकमेल’

वहीं, IG रतनलाल डांगी ने DGP अरुणदेव गौतम को लिखे पत्र में इन आरोपों को पूरी तरह साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि सब-इंस्पेक्टर की पत्नी कई वर्षों से उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और उनके परिवार को मानसिक प्रताड़ना दे रही है।

डांगी के पत्र में लगाए गए आरोप:

महिला जहर की शीशी लेकर कार्यालय पहुंची और निजी जीवन से जुड़ी शर्तें थोपने लगी।

उसने कहा कि वे पत्नी से बात न करें, तस्वीर न खिंचवाएं, जन्मदिन या सालगिरह न मनाएं।

स्नान, व्यायाम और वाशरूम के दौरान भी वीडियो कॉल चालू रखने को मजबूर किया।

उसने वाशरूम में फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

विरोध करने पर खुद को घायल कर आत्महत्या की धमकी दी।

कई मौकों पर जहर की शीशी लेकर कार्यालय में हंगामा किया।

उनकी पत्नी और बेटों से संबंध बिगाड़ दिए, जिससे वे मानसिक अवसाद में हैं।

वर्तमान में पुलिस विभाग ने शिकायत पर विभागीय जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तर पर निगरानी की जा रही है।

Comments are closed.