India-US Trade Deal: पहले चरण पर बातचीत शुरू, 12 दिसंबर तक चलेगी वार्ता

9

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) के पहले चरण पर चर्चा 10 दिसंबर से शुरू हो गई है। तीन दिवसीय यह वार्ता 12 दिसंबर को समाप्त होगी। सूत्रों के अनुसार यह औपचारिक दौर नहीं है, लेकिन पहले चरण को अंतिम रूप देने की दिशा में इसे बेहद अहम कदम माना जा रहा है।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि रिक स्वित्जर कर रहे हैं। अगस्त में अमेरिका द्वारा भारत के कई उत्पादों पर 50% तक सीमा शुल्क लगाने के बाद यह दूसरी बार है जब अमेरिकी टीम इस मुद्दे पर बातचीत के लिए भारत आई है। इससे पहले 16 सितंबर को भी अमेरिकी अधिकारियों ने दिल्ली में चर्चा की थी।

छह दौर की बातचीत पहले ही पूरी

वर्तमान में भारत और अमेरिका दो समानांतर ट्रैक पर बातचीत कर रहे हैं—

  1. फ्रेमवर्क ट्रेड डील, ताकि टैरिफ के असर को कम किया जा सके।

  2. व्यापक और विस्तृत ट्रेड समझौता, जिसके तहत बड़ी ट्रेड डील तैयार की जा रही है।

दोनों देशों के नेताओं ने फरवरी में इस समझौते को तैयार करने के निर्देश दिए थे, और अब तक छह दौर की वार्ता हो चुकी है।

2030 तक व्यापार को $500 अरब से अधिक करने का लक्ष्य

इस पूरी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को मौजूदा 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर से ज्यादा करना है। वार्ता भले ही औपचारिक न हो, लेकिन पहले चरण को जल्द अंतिम रूप देना दोनों देशों के लिए प्राथमिकता है, क्योंकि इससे व्यापक ट्रेड डील का रास्ता साफ होगा।

Comments are closed.