व्हिस्की से लेकर दवाइयों तक… भारत-यूके फ्री ट्रेड डील के बाद क्या-क्या हो जाएगा सस्ता? देखें पूरी लिस्ट
भारत और ब्रिटेन के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement – FTA) आखिरकार संपन्न हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की लंदन में हुई मुलाकात के दौरान इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
यह समझौता दोनों देशों के बीच तीन साल से चल रही बातचीत का नतीजा है और इसके जरिए द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और रोजगार के अवसरों में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा, इस डील से वैश्विक स्तर पर भारत और यूके की अर्थव्यवस्थाओं को भी मजबूती मिलेगी।
क्या है समझौते की मुख्य बातें?
-
भारत के 99% निर्यात उत्पाद अब यूके में टैक्स फ्री होंगे।
-
भारत यूके से आने वाले 90% उत्पादों पर टैरिफ या तो कम करेगा या पूरी तरह हटा देगा।
-
इससे दवाइयों, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन जैसे उत्पाद सस्ते हो जाएंगे, जबकि कुछ क्षेत्रों में कीमतों में वृद्धि की संभावना है।
क्या होगा सस्ता?
-
इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद
-
जूते और कपड़े
-
मरीन प्रोडक्ट्स
-
स्टील और अन्य मेटल
-
स्कॉच व्हिस्की और जिन
-
ज्वेलरी
-
फैशन के उत्पाद
-
सॉफ्ट ड्रिंक्स
-
मेडिकल डिवाइसेज़
-
एयरोस्पेस पार्ट्स
क्या हो सकता है महंगा?
-
कारें
-
बाइक और ऑटो पार्ट्स
-
कुछ स्टील प्रोडक्ट्स
-
कुछ कृषि उत्पाद
सेवा क्षेत्र को भी बड़ा फायदा
इस समझौते के तहत भारत के लगभग 99% निर्यातकों को यूके में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी।
इसके अलावा, सेवा क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि भारतीय कंपनियों और फ्रीलांसरों को यूके के 36 सेवा क्षेत्रों में ‘इकोनॉमिक नीड्स टेस्ट’ के बिना 24 महीने तक काम करने की अनुमति मिलेगी — भले ही उनका वहां कोई स्थायी कार्यालय न हो।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा:
“यह डील भारत के कृषि उत्पादों और फूड इंडस्ट्री के लिए ब्रिटिश बाजार में नए अवसर खोलेगी। वर्षों की मेहनत के बाद यह संभव हुआ है। यह समझौता विश्व को मजबूत साझेदारी का संदेश देता है।”
Comments are closed.