भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया कप जीता, 8 साल बाद चैंपियन और 2026 वर्ल्ड कप का टिकट पक्का
भारत ने रविवार को एशिया मेंस हॉकी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। बिहार के राजगीर खेल परिसर में खेले गए फाइनल में मेजबान भारत ने पांच बार की विजेता दक्षिण कोरिया को 4-1 से मात दी। इस जीत के साथ ही भारत ने 2026 हॉकी वर्ल्ड कप में जगह पक्की कर ली।
आठ साल बाद भारत को यह खिताब हासिल हुआ है। पिछली बार टीम ने 2017 में ढाका में मलेशिया को हराकर चैंपियनशिप जीती थी।
फाइनल का हाल
-
पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने भारत को बढ़त दिलाई।
-
27वें और 44वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने दो शानदार फील्ड गोल किए।
-
49वें मिनट में अमित रोहिदास ने भारत का चौथा गोल दागा।
-
कोरिया की ओर से एकमात्र गोल 50वें मिनट में सन डेन ने किया।
प्लेयर ऑफ द मैच दिलप्रीत सिंह रहे, जिन्होंने दो गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
भारत की खिताबी जीतों का सफर
-
2003: भारत ने पाकिस्तान को हराया
-
2007: भारत ने साउथ कोरिया को हराया
-
2017: भारत ने मलेशिया को हराया
-
2025: भारत ने साउथ कोरिया को हराया
अन्य मुकाबले
-
तीसरे स्थान के लिए: मलेशिया ने चीन को 4-1 से हराया।
-
पांचवें स्थान के लिए: जापान ने बांग्लादेश को 6-1 से मात दी।
टूर्नामेंट में भारत ने सबसे ज्यादा 39 गोल किए। वहीं, मलेशिया के अखिमुल्लाह अनुर 12 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर रहे।
Comments are closed.