भारत ने ट्रंप के टैरिफ फैसले पर दी प्रतिक्रिया, कहा—‘राष्ट्रीय हितों की रक्षा प्राथमिकता’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद भारत सरकार की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि सरकार इस फैसले के निहितार्थों का अध्ययन कर रही है और किसानों, उद्यमियों तथा एमएसएमई क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।
सरकार ने दोहराया कि भारत और अमेरिका निष्पक्ष, संतुलित और परस्पर लाभकारी व्यापार समझौते की दिशा में बातचीत कर रहे हैं और भारत इस लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है।
बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएगा, जैसा कि हाल ही में ब्रिटेन के साथ हुए व्यापक व्यापार समझौते में किया गया है।
Comments are closed.