इतिहास में पहली बार 1.40 लाख रुपये के पार पहुंचा सोना, बनाए नए रिकॉर्ड; नए साल से पहले कितनी और बढ़ सकती है कीमत?
नए साल से ठीक पांच दिन पहले सोने की कीमतों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। वायदा बाजार में 24 कैरेट सोना 2,153 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 1,40,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। इतिहास में यह पहली बार है जब सोने ने 1.40 लाख रुपये का स्तर पार किया है।
एमसीएक्स (MCX) पर रात करीब 9:08 बजे सोने की कीमतों में अचानक उछाल देखने को मिला। इस दौरान सोना 1.56 फीसदी यानी 2,153 रुपये चढ़कर 1,40,250 रुपये पर ट्रेड करने लगा, जो इसका उच्चतम स्तर रहा। वहीं, कारोबार के दौरान इसका निचला स्तर 1,38,574 रुपये दर्ज किया गया।
Comments are closed.