कोयला तस्करी मामला: ईडी ने बंगाल में 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की

14

पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह, 3 फरवरी 2026 को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय एजेंसी की टीमों ने कोलकाता, दुर्गापुर, आसनसोल और बर्द्धमान समेत राज्य के नौ स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

सूत्रों के मुताबिक, इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य कोयला तस्करी से अर्जित काले धन के लेन-देन के तरीकों का पता लगाना है। ईडी को संदेह है कि तस्करी से मिली बड़ी रकम को हवाला नेटवर्क के जरिए इधर-उधर किया गया।

जांच एजेंसी इस कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़े वित्तीय ट्रेल को ट्रैक करने के लिए डिजिटल उपकरणों, बैंक रिकॉर्ड और अन्य अहम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही है और आगे और भी ठिकानों पर छापेमारी या पूछताछ हो सकती है।

फिलहाल, ईडी की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Comments are closed.