डायबिटीज के शुरुआती 7 संकेत पैरों में दिखते हैं, इन्हें नज़रअंदाज़ न करें
डायबिटीज ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे शरीर के लगभग हर अंग को प्रभावित कर सकती है। इसकी शुरुआत अक्सर इतनी धीमी होती है कि कई लोगों को लंबे समय तक पता भी नहीं चलता। हैरानी की बात यह है कि इसके शुरुआती लक्षण पैरों में साफ दिखाई देने लगते हैं।
अगर इन्हें समय रहते पहचान लिया जाए तो आगे चलकर होने वाली गंभीर जटिलताओं — जैसे डायबिटिक न्यूरोपैथी, पैरों के अल्सर या यहां तक कि अंग कटने की नौबत — से बचा जा सकता है।
पैरों में दिखने वाले डायबिटीज के लक्षण
-
सुन्नपन या झनझनाहट
तलवों या उंगलियों में सुई चुभने जैसा एहसास, झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होना। शुरुआत में कभी-कभार होता है, लेकिन धीरे-धीरे बार-बार होने लगता है। -
जलन का एहसास
रात के समय पैरों में तेज जलन महसूस होना, जैसे आग पर रख दिए गए हों। यह नर्व डैमेज का अहम संकेत है। -
ठंडे पैर
मौसम ठंडा न होने के बावजूद पैरों का लगातार ठंडा रहना। इसका कारण ब्लड सर्कुलेशन का कमजोर होना हो सकता है। -
त्वचा में बदलाव
-
रूखापन और खुजली — पसीने व ऑयल ग्लैंड्स के प्रभावित होने से त्वचा बेजान और खुजलीदार हो जाती है।
-
रंग में बदलाव — पैरों की त्वचा पीली या नीली पड़ सकती है।
-
असामान्य चमक — त्वचा पतली और असामान्य रूप से चमकदार दिख सकती है।
-
-
दर्द या ऐंठन
चलने या एक्टिविटी के दौरान पैरों, पिंडलियों या जांघों में दर्द/ऐंठन होना। थोड़े आराम से ठीक हो जाना और फिर से चलने पर लौट आना ‘क्लॉडिकेशन’ कहलाता है और यह पेरिफरी आर्टरी डिज़ीज का संकेत है। -
घाव भरने में देरी
पैर में छोटी चोट या छाले भी लंबे समय तक न भरें तो यह डायबिटीज का गंभीर लक्षण हो सकता है। -
नाखूनों में बदलाव
नाखून मोटे, पीले या भूरे हो सकते हैं। उनमें फंगल इन्फेक्शन की संभावना भी बढ़ जाती है।
Comments are closed.