मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, 39 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर

181

मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी.

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी क्षेत्र से उम्मीदवार होंगे. इसी तरह से भाजपा ने अपने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 सीट से मैदान में उतारा है.

भाजपा ने निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि पार्टी सांसद राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम से, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंगपुर से चुनाव लड़ेंगे.

Comments are closed.