सज गया ‘ब्यूटी एंड द बेस्ट’ मैगज़ीन का सीजन 5 — दिल्ली में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले, चुने गए मिस, मिसेज़ और मिस्टर इंडिया 2025
ग्लैमर, फैशन और वूमेन एम्पावरमेंट का संगम बना सीजन 5 | विदेशी राजदूतों, सेलेब्रिटीज़ और समाजसेवियों की रही शानदार मौजूदगी
राजधानी दिल्ली के छतरपुर स्थित द एग्जीक्यूटिव क्लब रिजॉर्ट में ‘ब्यूटी एंड द बेस्ट मैगज़ीन’ के सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले भव्य अंदाज़ में आयोजित किया गया। ग्लैमर और फैशन के तड़के से सजे इस मेगा इवेंट में मिस, मिसेज़ और मिस्टर इंडिया 2025 के विजेताओं का चयन किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर की कई नामी हस्तियां, विदेशी राजदूत और डिप्लोमैट्स भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ब्यूटी क्वीन भारती तनेजा, लेफ्टिनेंट डॉ. रीटा गंगवानी, डॉ. निशि सिंह (नाद फाउंडेशन), डॉ. संजीव देव मलिक, वायरल गर्ल सोनिया गुप्ता, डॉ. विक्टोरिया परले, डॉ. परिन सोमानी, नीलेश्वरी बसक और मीता घोष जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं।

कार्यक्रम के प्रमुख मेंटॉर जेमस्टोन यूनिवर्स के फाउंडर श्री गुरु जी अर्णव रहे, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

फिनाले के दौरान आकर्षक डांस परफॉर्मेंसेज़ ने दर्शकों का मन मोह लिया, जबकि इंडो-ब्रिटिश फ्रेंडशिप सेलिब्रेशन पर आधारित एक टॉक शो में वूमेन एम्पावरमेंट (महिला सशक्तिकरण) पर भारत और ब्रिटेन की गौरवशाली महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं।

जूरी—जिसमें डॉ. संजीव देव मलिक, डॉ. विक्टोरिया पार्ले, डॉ. परिन सोमानी, नीलेश्वरि बासक, और मीता घोष शामिल थे—ने अंतिम विजेताओं की घोषणा करने से पहले प्रतियोगियों की प्रतिभा का मूल्यांकन सवाल-जवाब सत्र के माध्यम से किया।

कार्यक्रम की डायरेक्टर प्रीति पूजा ने मंच से समाज की कई प्रतिष्ठित हस्तियों का स्वागत किया। फैशन रैंपवॉक को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखते ही बन रहा था।

पहले राउंड में ट्रेडिशनल ड्रेसेज़ में मिस, मिसेज़ और मिस्टर कैटेगरी के प्रतिभागियों ने रैंपवॉक किया, जबकि दूसरे राउंड में कैज़ुअल ड्रेसेज़ के साथ उन्होंने अपना आत्मविश्वास और स्टाइल प्रदर्शित किया।

भव्य आयोजन, उत्साहपूर्ण माहौल और शानदार प्रस्तुतियों के साथ ब्यूटी एंड द बेस्ट मैगज़ीन सीजन 5 ने एक बार फिर फैशन और सौंदर्य जगत में अपनी खास पहचान बनाई।
Comments are closed.