दुलारचंद हत्याकांड में पूर्व विधायक अनंत सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

3

पूर्व विधायक और मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह कार्रवाई 30 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद की गई है।

शनिवार देर रात पटना पुलिस ने दुलारचंद हत्याकांड में सख्त कदम उठाते हुए अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने की थी। गिरफ़्तारी के बाद उन्हें पटना लाया गया, जहाँ आज उन्हें अदालत में पेश किया गया।

इस मामले से जुड़ी हर अहम जानकारी लगातार अपडेट की जा रही है।

Comments are closed.