अफगानिस्तान में भूकंप: 500 से ज्यादा की मौत की आशंका, काबुल से दिल्ली तक झटके महसूस
अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में देर रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिससे कई घर मलबे में तब्दील हो गए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है और कई गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.0 थी। इसका केंद्र जलालाबाद से 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में और जमीन के 8 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप रविवार-रात 12:47 बजे आया।
भूकंप के झटके पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और भारत के दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए। दिल्ली में झटके हल्के थे और कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई।
हिंदूकुश पर्वतीय क्षेत्र में टेक्टॉनिक गतिविधियां सक्रिय हैं। भारतीय प्लेट और यूरोशियन प्लेट के खिसकने के कारण इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते हैं। अगस्त में भी इसी इलाके में क्रमशः 5.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए थे।
Comments are closed.