‘बिग बॉस 20’ में इन दो हसीनाओं की एंट्री कंफर्म, कनिका मान और ईशा रिखी के नाम का खुलासा
सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। शो के प्रीमियर में अब सिर्फ एक दिन बाकी है। ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा और इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा, जबकि कलर्स टीवी पर भी इसका प्रसारण होगा।
शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बनी हुई है। मेकर्स ने फिलहाल दो कंटेस्टेंट्स के नाम ऑफिशियल तौर पर रिवील कर दिए हैं।
‘बिग बॉस 20’ में इन दो सितारों की एंट्री
शो के मेकर्स ने हाल ही में कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दो प्रोमो शेयर किए, जिनमें आगामी सीजन के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई गई। हालांकि, दोनों प्रोमो में चेहरों को पूरी तरह से रिवील नहीं किया गया, लेकिन फैंस ने तुरंत दोनों को पहचान लिया।
पहले प्रोमो में एक लड़की डांस करती नजर आईं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने अंदाजा लगाया कि वह टीवी एक्ट्रेस कनिका मान हैं।
वहीं, दूसरे प्रोमो में अभिनेत्री ईशा रिखी की झलक दिखाई गई। उनका चेहरा अभी पूरी तरह सामने नहीं लाया गया है। प्रोमो में ईशा काफी भावुक नजर आईं।
इन सितारों के नाम भी चर्चा में
इन दोनों के अलावा ‘बिग बॉस 20’ में हिस्सा लेने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इनमें अमन गांधी, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे, काजी तौकीर, अरिश्फा खान, युंग डीएसए उर्फ येदा युंग, उदिति सिंह, शोविक चक्रवर्ती, माही विज, गीता बसरा, रोहेड खान, रिह्या अहीर, लव गिल, ऋति तिवारी, नितेश राजपूत और आसिफ खान के नाम शामिल हैं।
हालांकि, इनमें से किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि मेकर्स की ओर से अभी नहीं की गई है।
‘बिग बॉस 20’ में क्या होगा खास?
‘बिग बॉस 20’ की थीम ‘वरदान’ रखी गई है, जो कंटेस्टेंट्स को एक एक्स्ट्रा लाइफलाइन देने वाले नए ट्विस्ट की ओर इशारा करती है।
इस नए फॉर्मेट के तहत अगर गेम के दौरान कोई कंटेस्टेंट घर से बाहर हो जाता है, तो उसकी जर्नी तुरंत खत्म नहीं होगी। उसे दोबारा गेम में लौटने का एक और मौका मिल सकता है।
शो के प्रोमो में भी इस नए ट्विस्ट की झलक देखने को मिली है। वहीं, सलमान खान ने शो के प्रीमियर की शूटिंग भी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ के सेट से उनकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.