होली पर घर जाने की तैयारी? 1 मार्च से UTS ऐप पर नहीं मिलेंगे जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट, पहले जान लें नया तरीका
1 मार्च 2026 से UTS on Mobile ऐप के जरिए जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक नहीं किए जा सकेंगे। Indian Railways ने घोषणा की है कि 1 मार्च से UTS ऐप को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को अनारक्षित (जनरल) और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए RailOne ऐप का इस्तेमाल करना होगा।
इसका मतलब है कि 1 मार्च के बाद UTS ऐप पर न तो जनरल टिकट बुक होंगे और न ही उससे जुड़ी अन्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। जो यात्री अब तक UTS ऐप से टिकट बुक करते थे, उन्हें RailOne ऐप पर शिफ्ट होना होगा।
RailOne ऐप की खासियत
RailOne एक ऑल-इन-वन रेलवे ऐप है, जिसमें टिकट बुकिंग से लेकर यात्रा से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी। अच्छी बात यह है कि अगर आप पहले UTS या IRCTC ऐप इस्तेमाल करते थे, तो नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी। आपका पुराना यूजरनेम और पासवर्ड RailOne ऐप में भी काम करेगा।
रेलवे का मकसद अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग ऐप की जरूरत खत्म करना है। इसी कारण UTS ऐप के फीचर्स को RailOne में मर्ज कर दिया गया है, ताकि यात्रियों को एक ही जगह सभी सुविधाएं मिल सकें।
RailOne ऐप से जनरल टिकट कैसे बुक करें?
-
RailOne ऐप डाउनलोड कर लॉग इन करें।
-
होम स्क्रीन पर मौजूद Unreserved ऑप्शन पर क्लिक करें।
-
‘From’ और ‘To’ स्टेशन चुनें।
-
Proceed to Book पर क्लिक कर पेमेंट पूरा करें।
RailOne ऐप से प्लेटफॉर्म टिकट कैसे बुक करें?
-
ऐप के होम स्क्रीन पर Platform ऑप्शन चुनें।
-
संबंधित स्टेशन का चयन करें।
-
पेमेंट करें।
-
प्लेटफॉर्म टिकट आपके मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगी।
अब 1 मार्च से रेलवे यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए सिर्फ RailOne ऐप का इस्तेमाल करना होगा।
Comments are closed.