राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी से आम जनता के लिए खुलेगा, एंट्री फ्री; जानें बुकिंग तरीका

12

अगर आप राष्ट्रपति भवन की खूबसूरती और उसके शानदार उद्यान को करीब से देखना चाहते हैं, तो तैयारी कर लीजिए। राष्ट्रपति सचिवालय ने घोषणा की है कि ‘अमृत उद्यान’ (Rashtrapati Bhavan Amrit Udyan) का दौरा 3 फरवरी से 31 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

दौरे का समय और दिन

  • समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

  • एंट्री का अंतिम समय: शाम 5:15 बजे

  • छुट्टी: हर सोमवार और 4 मार्च (होली)

प्रवेश शुल्क

  • सभी विजिटर्स के लिए एंट्री फ्री है।

बुकिंग कैसे करें

  • ऑनलाइन: visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर स्लॉट बुक करें।

  • ऑफलाइन: राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 के बाहर सेल्फ-सर्विस कियोस्क से पास प्राप्त किया जा सकता है।

शटल बस सेवा

  • रूट: केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन → गेट नंबर 35

  • समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक

  • फ्रीक्वेंसी: हर 30 मिनट में

  • पहचान: बसों पर लिखा होगा ‘Shuttle Service for Amrit Udyan’

ले जाने की अनुमति वाली चीज़ें

  • मोबाइल फोन

  • इलेक्ट्रॉनिक चाबी

  • पर्स और हैंडबैग

  • पानी की बोतल

  • बच्चों का दूध

  • छाता

Comments are closed.