चुनाव आयोग ने यूपी सहित 6 राज्यों में SIR की समय सीमा बढ़ाई, पश्चिम बंगाल में कोई बदलाव नहीं

2

चुनाव आयोग ने विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों में एसआईआर की अवधि बढ़ा दी है, जबकि पश्चिम बंगाल में समय सीमा यथावत रखी गई है।

मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर जोर

आयोग ने 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मसौदा सूची जारी करने से पहले हर बूथ पर मिले मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा करें।

बिहार मॉडल अपनाने के निर्देश

चुनाव आयोग ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे बिहार की तरह संदिग्ध या अपात्र पाए गए मतदाताओं की सूची को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर अपलोड करें। इससे मतदाता सूचियों में सुधार और प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।

गणना फार्म जमा करने की अवधि बढ़ाई गई

उत्तर प्रदेश द्वारा एसआईआर के दौरान गणना फार्म जमा करने की समय सीमा बढ़ाने के अनुरोध पर आयोग ने सहमति जताई और अवधि को एक सप्ताह बढ़ा दिया

पश्चिम बंगाल में नए मतदान केंद्रों के निर्देश

आयोग ने पश्चिम बंगाल के सीईओ को निर्देश दिया है कि हाई-राइज इमारतों और सोसाइटी क्षेत्रों में रहने वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए नए मतदान केंद्र बनाए जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक न हो

सीईओ को 31 दिसंबर तक नए मतदान केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

Comments are closed.