1 ही पते पर 42 कंपनियां, विदेशों में बिजनेस के दावे—आखिर कितना बड़ा है लूथरा ब्रदर्स का नेटवर्क?

1

गोवा के अर्पोरा स्थित नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में 6 दिसंबर को लगी भीषण आग के आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कॉर्पोरेट रिकॉर्ड्स की जांच में पाया गया है कि दिल्ली के रेस्टोरेंट कारोबारी लूथरा ब्रदर्स 42 कंपनियों से जुड़े हुए हैं। आग हादसे के बाद से दोनों भाई जांच के केंद्र में हैं।

एक ही पते पर 42 कंपनियां — बड़ा रेड फ्लैग

कॉर्पोरेट फाइलिंग के अनुसार, दोनों भाई प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों और LLPs सहित कुल 42 फर्मों में डायरेक्टर या पार्टनर हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इन कंपनियों में अधिकांश एक ही पते पर रजिस्टर्ड हैं—
2590, ग्राउंड फ्लोर, हडसन लाइन, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली।

एक ही पते पर दर्जनों कंपनियों का रजिस्टर्ड होना वित्तीय जांच में एक प्रमुख ‘रेड फ्लैग’ माना जाता है, जो शेल कंपनियों, संदिग्ध फंड रूटिंग और संभावित मनी लॉन्ड्रिंग की ओर इशारा करता है।

ग्लोबल प्रेज़ेंस के दावों पर भी सवाल

रोमियो लेन ग्रुप ने कई मार्केटिंग कैंपेन में थाईलैंड के फुकेट में अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी का दावा किया था। लेकिन जांच में कोई सक्रिय आउटलेट, ग्राहक समीक्षा या सत्यापित व्यावसायिक पता नहीं मिला।

लूथरा ब्रदर्स से जुड़ी कुछ कंपनियां

  • OSRJ फूड एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड

  • बीइंग GS हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड

  • बीइंग FS पैसिफिक हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड

  • बीइंग लाइफ हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड

  • बीइंग भारत हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड

  • वर्च्यू फूड एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड

  • G3S फूडशाला प्राइवेट लिमिटेड

LLPs

  • अजीजा फूड स्टूडियो LLP

  • बीइंग RL हॉस्पिटैलिटी LLP


आग लगने के कुछ घंटों बाद ही देश छोड़कर भागे

नाइटक्लब में आधी रात के आसपास आग भड़कने के बाद बचाव कार्य जारी था। इसी दौरान, 1:17 AM पर लूथरा ब्रदर्स ने एक ऑनलाइन पोर्टल से फुकेट के लिए टिकट बुक कर लिए। अगले ही कुछ घंटों में वे इंडिगो की फ्लाइट से भारत छोड़कर थाईलैंड रवाना हो गए, जबकि फायर ब्रिगेड उस समय भी राहत कार्य में जुटी थी।

गोवा पुलिस ने बाद में CBI के जरिए इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करवाया।


फुकेट में हिरासत

गुरुवार को थाई अधिकारियों ने इंटरपोल नोटिस के आधार पर दोनों भाइयों को फुकेट में हिरासत में ले लिया। स्थानीय एजेंसियों द्वारा जारी तस्वीरों में दोनों भाई थाई पुलिस के साथ दिखाई दे रहे हैं, उनके हाथ बंधे हुए हैं और पास में उनके भारतीय पासपोर्ट रखे हैं।

थाईलैंड से अंतिम मंजूरी मिलते ही दोनों को अगले 24 घंटे के भीतर भारत प्रत्यर्पित किए जाने की उम्मीद है

Comments are closed.