भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर आगे बढ़ी बातचीत, पीयूष गोयल बोले- सही दिशा में बढ़ रहे हैं कदम

4

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की दशा और दिशा दोनों सकारात्मक हैं और यह सही रूप से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका आज एक-दूसरे के अहम साझेदार हैं।

गोयल ने बताया कि 16 सितंबर को दोनों देशों के बीच सात घंटे लंबी सकारात्मक वार्ता हुई थी और अब भारत अमेरिका के आधिकारिक जवाब का इंतजार कर रहा है।


अमेरिका निर्यात के लिए UAE की जमीन का इस्तेमाल नहीं

पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया कि भारत के निर्यातकों को यूएई की धरती से अमेरिका को निर्यात करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यूएई से अफ्रीका और अन्य देशों के लिए निर्यात किया जा सकता है, लेकिन अमेरिका के लिए भारत ने इसकी मंजूरी नहीं दी है।


भारत की उम्मीदें और आगे का रास्ता

सूत्रों का कहना है कि अमेरिका की तरफ से जल्द सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है। नई दिल्ली में 16 सितंबर को दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों के बीच बैठक हुई, जिसमें व्यापार समझौते के अगले चरण की शुरुआत पर चर्चा हुई।

मार्च 2025 में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर वार्ता शुरू हुई थी और अब तक इसके पांच चरण पूरे हो चुके हैं। छठे चरण की शुरुआत 25 अगस्त को होनी थी, लेकिन अमेरिका की तरफ से इसे टाल दिया गया। अब भारत इसी पर जवाब की प्रतीक्षा कर रहा है।

पीयूष गोयल पहले ही संकेत दे चुके हैं कि नवंबर तक बीटीए के पहले चरण के पूरा होने की संभावना है। इसके पूरा होते ही अमेरिका की ओर से लगाए गए 50% शुल्क में कटौती की उम्मीद है।

Comments are closed.