जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदाओं का कहर: रामबन में बादल फटा, रियासी में भूस्खलन, 11 की मौत
जम्मू-कश्मीर के रियासी और रामबन में शनिवार को प्राकृतिक आपदाओं ने कहर बरपाया। भारी बारिश के चलते रियासी में भूस्खलन हुआ और रामबन में बादल फटा, जिसमें कुल 11 लोगों की मौत हो गई।
रियासी में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
रियासी में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और एक कच्चा मकान ढह गया, जिससे पति-पत्नी और उनके पांच बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नजीर अहमद और उनकी पत्नी वजीरा बेगम के रूप में हुई है। उनके पांच बच्चों के नाम इस प्रकार हैं: बिलाल (13 वर्ष), मोहम्मद मुस्तफा (11 वर्ष), मोहम्मद आदिल (8 वर्ष), मोहम्मद मुबारक (6 वर्ष) और मोहम्मद वसीम (5 वर्ष)।
रामबन में बादल फटने से चार की मौत, पांच लापता
रामबन में अचानक बादल फटने से चार लोगों की जान चली गई और पांच लोग लापता हैं। अधिकारियों के अनुसार राहत-बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है और प्रभावित क्षेत्रों में अभियान जारी है। अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि पांच लोगों की तलाश जारी है। इस घटना से इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
Comments are closed.